14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में महिला एकजुटता ने बदला मेहनताने का गणित

एकजुट हुई महिला मजदूर तो बदला मेहनताने का गणित, अब रोज मिलेंगे 300 रुपए, पंचायत में किसानों के साथ बनी सहमति, सुबह 9.30 से 5.30 बजे तक होगा काम, भोजन के लिए एक घंटे का अवकाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 14 Nov 2026, 10:19 PM IST

Ratlam womens wages Gram Panchayat decisions news

एकजुट हुई महिला मजदूर तो बदला मेहनताने का गणित, अब रोज मिलेंगे 300 रुपए, पंचायत में किसानों के साथ बनी सहमति, सुबह 9.30 से 5.30 बजे तक होगा काम, भोजन के लिए एक घंटे का अवकाश

रतलाम। अपनी मेहनत का उचित मेहनताना पाने के लिए महिला मजदूरों ने जब एकजुट होकर आवाज उठाई तो, पूरा गणित ही बदल दिया। ग्राम पंचायत, किसानों और मजदूरों के बीच हुई सहमति के बाद अब प्रतिदिन की दर तो तय की गई, साथ ही काम का समय निर्धारित कर दिया गया है। दोपहर में एक घंटे का भोजन अवकाश भी रहेगा।

प्रीतमनगर में लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रही महिलाओं की पहल रंग लाई, जानकारी के अनुसार, गांव की महिला मजदूर लंबे समय से मौजूदा मजदूरी को मेहनत के अनुपात में कम बताते हुए बढ़ोतरी की मांग कर रही थीं। इसको लेकर महिलाओं ने सामूहिक बैठक की और अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच शांतिलाल सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा।

दोपहर में एक घंटे भोजन का अवकाश मिलेगा

महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए सरपंच ने तत्काल किसानों के साथ बैठक बुलाकर चर्चा की। इसमें मजदूरों की मांग और किसानों की सहमति के आधार पर मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब मजदूरों को 300 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके साथ ही काम का समय सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। दोपहर में भोजन के लिए एक घंटे का अवकाश भी मिलेगा।

पंचायत की पहल पर बनी सहमति

महिला मजदूरों की सामूहिक पहल से हुए इस निर्णय के बाद उनमें खुशी का माहौल है। महिलाओं का एकजुट होकर अपनी मांग पंचायत तक पहुंचाना इस फैसले का प्रमुख आधार बना। वहीं, पंचायत की पहल से किसानों और मजदूरों के बीच बातचीत के जरिए सहमति बन सकी।

संगठित होकर रखी अपनी बात

अब महत्वपूर्ण यह होगा कि मजदूरी की तय दर और काम के समय का सभी स्तरों पर नियमित पालन हो। प्रीतमनगर का यह घटनाक्रम बताता है कि संगठित होकर अपनी बात रखने से ग्रामीण क्षेत्र में श्रमिकों की मांगों को भी मजबूती मिल सकती है।

मेहनत का सम्मान, काम की भी तय हुई समय-सीमा

नई मजदूरी- 300 रुपए प्रतिदिन
काम शुरू: सुबह 9:30 बजे
काम समाप्त: शाम 5:30 बजे
भोजन अवकाश: दोपहर में एक घंटा
निर्णय: पंचायत और किसानों की सहमति से लागू