रतलाम। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से निकले पुलिस आरक्षक की बाइक समेत कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक गुस्से में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान वाहन पर नियंत्रण खोने से वे गांव में स्थित बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरे। मृतक की पहचान कमल सिंह राजपूत (पिता नारायण सिंह), निवासी दलौदा सगरा के रूप में हुई है। वे पिपलौदा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।