छतरपुर

बागेश्वर धाम में बाहर की औरतों ने बनाया गिरोह, सात महिलाओं को किया गिरफ्तार

Bageshwar Dham पुलिस ने बाहर से आ रहीं सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Jul 02, 2024
Seven women arrested in Pandit Dhirendra Shastri's Bageshwar Dham
Seven women arrested in Pandit Dhirendra Shastri's Bageshwar Dham

Bageshwar Dham मध्यप्रदेश के छतरपुर में बड़ा मामला सामने आया है। यहां स्थित बागेश्वर धाम में कई राज्यों से औरतें आ रहीं हैं जोकि गिरोह बनाकर काम कर रहीं हैं। इन औरतों की करतूतें उजागर हो गई हैं। पुलिस ने बाहर से आ रहीं सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

एमपी और अन्य राज्यों की ये महिलाएं चैन स्नेचिंग गिरोह बनाकर बागेश्वर धाम में सक्रिय थीं। पुलिस ने जांच के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिलाओं की करतूतें उजागर कीं। छतरपुर पुलिस ने गिरोह की सात महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यहां दिल्ली, ग्वालियर और झांसी सहित कई अन्य जगहों की महिलाओं की गैंग सक्रिय थी। ये सब मिलकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देती थीं। महाराष्ट्र से बागेश्वर धाम दर्शन करने आई एक महिला भक्त के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना की जांच के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ।

एसपी अगम जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बमीठा थाना पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं पर भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
02 Jul 2024 03:20 pm
Published on:
02 Jul 2024 03:20 pm
Also Read
View All
पानी बर्बादी, बिल में देरी या अवैध कनेक्शन पर अब कड़ा एक्शन, जानें एमपी में ग्रामीण नल-जल योजना के नए नियम

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रहा सिटी फॉरेस्ट, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

70 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला एक भी भवन, कागजों में तैयार लेकिन धरातल पर अधूरा पड़ा एमसीबीयू का नया कैंपस

छतरपुर में 35 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश: 20 पासबुक, 23 एटीएम और 104 सिम कार्ड के साथ कियोस्क संचालक समेत 3 गिरफ्तार

जिला अस्पताल में बदइंतजामी: चादर नहीं, स्ट्रेचर नहीं; मरीजों के परिजन खुद उठा रहे जिम्मेदारी