छतरपुर

भव्य शोभायात्रा के साथ नवदिवसीय महाकुंभ का शुभारंभ आज, मोटे के महावीर मंदिर से निकलेगी यात्रा

आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे इस नौ दिवसीय कार्यक्रम के लिए पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

2 min read
Mar 24, 2026
कार्यक्रम स्थल

आजानभुज सरकार के मंदिर जानराय टौरिया में 51 फीट की विशाल महाबली हनुमान की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक विशाल शोभायात्रा से होगी। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे इस नौ दिवसीय कार्यक्रम के लिए पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

मोटे के महावीर मंदिर से शुरू होगी यात्रा

सिद्ध स्थल जानराय टौरिया के मीडिया प्रभारी लोकेश चौरसिया ने बताया कि शहर के मोटे के महावीर मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा सुबह 11 बजे आयोजन स्थल के लिए रवाना होगी। भगवान की सजीव झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड-बाजों की मधुर धुनों और सजे-धजे घोड़े-बग्गियों के साथ साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति इस यात्रा को दिव्यता प्रदान करेगी। शोभायात्रा में शामिल संत-महात्मा भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे और धर्म, सेवा व सदाचार का संदेश प्रसारित करेंगे।

यात्रा का मार्ग और कलश पूजन

यह शोभायात्रा छत्रसाल चौक से महल के पास चौपाटी पहुंचेगी, जहां से जल भरकर मुख्य मार्ग से होती हुई आयोजन स्थल जानराय टौरिया पहुंचेगी। इस महाकुंभ का आयोजन श्री राम जन्मभूमि का मुकदमा लड़ने वाले 102 वर्षीय पूज्य संत राजा रामाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जिनकी उपस्थिति इस आयोजन को और भी पावन बना रही है। उन्होंने श्रृंगारी महाराज के सेवा कार्यों की सराहना भी की है।

महंत की अपील

जानराय टौरिया के महंत भगवान दास श्रृंगारी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को भी मजबूत करता है।

27 मार्च को राम जन्म लीला का होगा मंचन

श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को भगवान श्री राम जन्म की दिव्य लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। समिति द्वारा इस आयोजन को इस बार अत्यंत आकर्षक और अलौकिक स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।समिति के महामंत्री गिरजा पाटकर ने बताया कि इस वर्ष राम जन्म की लीला को विशेष रूप से नवीन तकनीक और अद्भुत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दर्शाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु स्वयं को उस दिव्य युग में अनुभव कर सकें।

मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और कलाकारों के अभिनय को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें प्रमुख भूमिका संचालक त्रिलोक ताम्रकार और उनकी टीम की रहेगीश्री रामचरितमानस प्रांगण में आयोजित होने वाली इस लीला के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अध्यक्ष द्रगेद्र देव सिंह ने सभी धर्म प्रेमी भाईयों एवं माता-बहनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दिव्य आयोजन का आनंद लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरें।

Published on:
24 Mar 2026 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर