छिंदवाड़ा

एमपी में भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत, शोक की लहर

mp news: सामने से आ रहे आयशर ट्रक से भिड़ी कार, मौके पर ही भाजपा नेता की मौत, कार में सवार अन्य लोग भी गंभीर घायल।
2 min read
chhindwara news
bjp leader shyam sahu dies in road accident

mp news: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। हर्रई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू अपने साथियों के साथ बरमान से नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे तभी उनकी कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर रविवार को नर्मदा स्नान करने जाते थे

श्याम साहू हर्रई क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वो हर रविवार को नर्मदा स्नान करने के लिए बरमान जाते थे। आज भी अपने साथियों के साथ वो कार से बरमान में नर्मदा स्नान करने गए थे। नर्मदा स्नान करने के बाद वापस लौटते समय हर्रई क्षेत्र के ही परतापुर के पास श्याम साहू की कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में श्याम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को हर्रई अस्पताल पहुंचाया। हर्रई अस्पताल से घायलों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया।

कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भाजपा नेता श्याम साहू की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जब श्याम साहू की मौत की सूचना मिली तो वो अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता श्याम साहू की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय नेताओं ने श्याम साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Updated on:
08 Mar 2026 09:13 pm
Published on:
08 Mar 2026 09:10 pm