
fire incident businessman daughter in law dies sdrf rescues family
mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बिजनेसमैन के मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस वक्त घर में आग लगी तब घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे जो आग की लपटों में घिरे हुए थे। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम खिड़कियां तोड़कर घर में दाखिल हुई और 5 लोगों को सुरक्षित बचाया जबकि बिजनेसमैन की बहू की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी है उसमें व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गई, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य आग की लपटों में घिर गए। घर से आग की लपटें उठते देख लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। घर की खिड़कियां तोड़कर SDRF की टीम घर में दाखिल हुई और परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। जिसके बाद बिजनेसमैन की बहू अंकित अग्रवाल पति सचिन अग्रवाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि दम घुटने के कारण बिजनेसमैन की बहू की मौत हुई है।
मकान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां कोशिश कर रही है। काफी हद तक आग पर काबू भी पा लिया गया है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि एरिया बेहद कंजेस्टेड है जिसके कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सही से मौके पर नहीं पहुंच पा रही हैं और आग बुझाने में देरी हो रही है। दमकलकर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।
Updated on:
08 Mar 2026 08:43 pm
Published on:
08 Mar 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
