चित्तौड़गढ़

Rajasthan Roadways : बिना वर्दी रोडवेज बसें दौड़ा रहे हैं चालक-परिचालक, ड्रेस कोड के बिना नहीं हो पाती पहचान

Rajasthan Roadways : बिना वर्दी रोडवेज बसें दौड़ा रहे हैं चालक-परिचालक, ड्रेस कोड के बिना नहीं हो पाती पहचानचित्तौड़गढ़ में निजी वाहन चालकों की तरह रोडवेज बस चालक व परिचालक भी ड्रेस कोड नियम की पालना नहीं कर सरकार के नियमों को आईना दिखा रहे हैं।

2 min read

Chittorgarh News : चित्तौड़गढ़ में निजी वाहन चालकों की तरह रोडवेज बस चालक व परिचालक भी ड्रेस कोड नियम की पालना नहीं कर सरकार के नियमों को आईना दिखा रहे हैं।

रोडवेज बसों के चालक व परिचालक के ड्रेस कोड में नहीं होने से यात्री भ्रमित भी हो रहे हैं। ऐसे में अंजान व्यक्ति बस के स्टेरिंग के साथ छेड़छाड़ कर दे तो कोई भी हादसा हो सकता है। जबकि सरकार ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक के लिए के लिए ड्रेस कोड लागू किया हुआ है। ऑटो, टैक्सी, ट्रक, निजी बस के साथ रोडवेज बस सहित अन्य वाहनों चालकों को भी ड्रेस कोड में होना अनिवार्य है इसकी पालना कहीं भी नहीं हो रही है।

ऐसा ही नजारा सोमवार को चित्तौडग़ढ़ के रोडवेज बस स्टैण्ड पर देखने को मिला, जहां चालक बिना वर्दी बस चला रहे थे। इसकी वजह यह भी सामने आई है कि पहले चालक-परिचालकों को वर्दी सरकार की ओर से दी जाती थी। अब सरकार ने वर्दी देना बंद कर दिया है। चालक-परिचालकों का तर्क है कि यदि सरकार ने ड्रेस कोड लागू किया है तो वर्दी भी सरकार को ही देनी चाहिए।

रोडवेज बस स्टैण्ड पर चालक-परिचालकों का कहना था कि सरकार पहले वर्दी के लिए कपड़ा देती थी। उसे सिलवाकर चालक-परिचालक नियमों की पालना करते थे। अब सरकार ने वर्दी का कपड़ा देना बंद कर दिया है।

Updated on:
02 Jul 2024 05:06 pm
Published on:
02 Jul 2024 05:05 pm
Also Read
View All