27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों की छुट्टियां खत्म… डेढ़ महीने बाद खुले स्कूल, सूने पड़े परिसरों में लौटी रौनक

Rajasthan News : ग्रीष्मकालीन अवकाश के डेढ़ माह बाद किशनगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी स्कूलें सोमवार से खुल गई। सरकारी और निजी सभी स्कूलों में पसरा सन्नाटा बच्चों के पहुंचे ही दूर हो गया और रौनक लौट आई।

2 min read
Google source verification
School Holiday end

किशनगढ़. सुबह के समय में स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। 

Ajmer News : ग्रीष्मकालीन अवकाश के डेढ़ माह बाद किशनगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी स्कूलें सोमवार से खुल गई। सरकारी और निजी सभी स्कूलों में पसरा सन्नाटा बच्चों के पहुंचे ही दूर हो गया और रौनक लौट आई। कोई बच्चा सुबह के समय स्कूल बस से तो कोई साइकिल तो कोई अपनी बाइक से स्कूल पहुंचा। सुबह के समय सड़क किनारे कई बच्चे स्कूल बैग लिए अपनी बसों का भी इंतजार करते दिखे तो कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति औसतन कम रही।

यूं तो प्रवेशोत्सव की तैयारियों के चलते इस शैक्षणिक सत्र से 24 जून को ही स्कूल खुल गई और शिक्षक स्कूलें आना शुरू हो गए। लेकिन छात्र-छात्राओं ने सोमवार को पहले दिन से स्कूल जाना शुरू किया। सुबह के समय हाउसिंग बोर्ड मोड, अग्रसेन नगर, आदर्श कॉलोनी, कृष्णापुरी, पॉवर हाउस के पास, दीपक नगर, शिवाजी नगर, मित्र निवास कॉलोनी स्थित कॉलोनियों के मुहानों और मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे स्कूली बैग लिए छात्र-छात्राएं अपनी स्कूल बसों का इंतजार करते मिले। जबकि कई छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ वाहनों पर स्कूल जाते मिले। कई छात्र-छात्राएं अपने निजी वाहनों के जरिए स्कूल की तरफ जाते मिले।

वर्तमान में अध्ययनरत 25 हजार 171 विद्यार्थी

एसीबीओ अमृतराज सैनी ने बताया कि किशनगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 217 स्कूलें है। प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों सहित कुल 217 स्कूलें हैं। इनमें 25 हजार 171 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसी माह प्रवेश उत्सव पखवाड़ा व ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे। एसीबीओ सैनी ने बताया कि सभी स्कूलों में नामांकन बढाने के लिए प्रवेश उत्सव पखवाड़ा व 1 से 7 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे।

शिक्षकों ने संभाला अपना काम

स्कूलों में सोमवार को पहला दिन और प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिक्षकों ने भी प्रवेश व स्कूल से संबंधित अपने-अपने कामकाज संभाल लिए। फिलहाल सभी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है जो जुलाई माह तक जारी रहेगी। हालांकि शुरूआती दिनों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम ही रहेगी। इसकी वजह जुलाई माह तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

यह भी पढ़ें : गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद कल से खुलेंगे स्कूल, ये होगा नया समय