25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉक ड्रिल: दुश्मन ने किया अजमेर कलक्ट्रेट पर हवाई हमला, बमबारी और सायरन से गूंजा शहर

Ajmer Mock Drill: केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को अजमेर कलक्ट्रेट में मॉक ड्रिल की गई। दुश्मन के हवाई हमलों के कारण अचानक कलक्ट्रेट स्थित सायरन बजने लगा। चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करते हुए नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैक आउट किया गया।

2 min read
Google source verification
ajmer mock drill

मॉक ड्रिल

Ajmer Mock Drill: अजमेर। केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मॉक ड्रिल की गई। इसमें हवाई हमले से बचाव की तैयारी एवं नागरिक सुरक्षा उपायों के तहत सायरन- ब्लैकआउट सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया।

दुश्मन के हवाई हमलों के कारण शाम 7.30 बजे अचानक अजमेर कलक्ट्रेट स्थित सायरन बजने लगा। चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करते हुए नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैक आउट किया गया।

हवाई हमलों से कलक्ट्रेट परिसर में कई जगह आग से अफरा तफरी मच गई। बमबारी से ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंस गए। नागरिक सुरक्षा विभाग के वार्डन ने मुआयना करते हुए नागरिक सुरक्षा कन्ट्रोल रूम से मदद मांगी। जिला कलक्टर लोकबंधु भी तत्काल पहुंच गए।

घायलों का किया उपचार

नागरिक सुरक्षा बचाव दल के पहुंचने पर नागरिक सुरक्षा वार्डनों एवं स्वयं सेवकों ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। घटना स्थल से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गंभीर घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार केन्द्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया।

आग पर पाया काबू

कलक्ट्रेट में लगी आग को नागरिक सुरक्षा ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से बुझाया। बड़े इलाके में लगी आग को अग्निशमन विभाग के दमकलों से काबू पाया गया।

यों उतारा लोगों को

नागरिक सुरक्षा विभाग दल के स्वयं सेवकों ने फ्लाईंग फॉक्स, चेयर नोट, फायर मैन लिफ्ट एवं मल्टीपल थग्ब नोट पद्धति से लोगों को सुरक्षित उतारा। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। नागरिक सुरक्षा वार्डन ने हमले से हुए नुकसान का जायजा लेकर इंसीडेंट कमांड ऑफिसर को रिपोर्ट दी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर नरेंद्र मीणा ने ऑपरेशन पूर्ण होने और ऑल क्लीयर की घोषणा की। सायरन बजाकर हवाई हमला समाप्त होने की जानकारी दी गई। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्काउट्स सहित सभी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।