चित्तौड़गढ़

Rajasthan Water Project: 3645 करोड़ की पेयजल परियोजना पर बड़ा अपडेट, जानें कब बुझेगी इन 4 जिलों की प्यास?

Jakham Dam Drinking Water Project: जाखम प्रोजेक्ट के तहत चार जिलों को मिलने वाले पानी का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। जानें क्यों?
2 min read
Jakham Dam Drinking Water Project
जाखम बांध। पत्रिका फाइल फोटो

चित्तौडगढ़़। जाखम प्रोजेक्ट के तहत चार जिलों को मिलने वाले पानी का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। घोषणा के डेढ़ साल बाद भी अभी तक टेक्निकल बिड तक नहीं खुल पाई है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है। उक्त प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करना है, जबकि अब तक डेढ़ साल से अधिक समय गुजर चुका है।

राज्य सरकार ने 20224-25 के बजट में जाखम प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। पूरे प्रोजेक्ट पर 3645.56 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ जिलों के करीब 800 गांव 622 ढाणी में पाइप लाइन से पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 1692.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

जलदाय विभाग की ओर से इसके लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए। टेण्डर को खोलने से पहले टेक्निकल बिड खोली जाती है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है। ऐसे में अब इस पूरे प्रोसेस में देरी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि तकनीकी बोली को खोलने के बाद टेण्डर खोले जाते हैं। दस्तावेजों की जांच आदि के बाद सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जाता है। इसके बाद काम शुरू होता है।

दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ होंगे खर्च

जाखम बांध पेयजल परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ जिलों के करीब 800 गांव 622 ढाणी में पानी पहुंचाया जाता है। दूसरे चरण में राजसमंद और उदयपुर जिले के 1697 गांव और ढाणी में पानी पहुंचाने की योजना है। राजसमंद जिले के 790 गांव-ढाणी और उदयपुर जिले के 907 गांव-ढाणी को शामिल किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1692.30 करोड़ एवं दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

टेक्निकल बिड अब अप्रेल में खुलेगी

जाखम बांध पेयजल परियोजना के प्रथम चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं, इसकी टेक्निकल बिड 16 फरवरी को खोली जानी थी, जिसे अब अप्रेल में खोला जाएगा।
-सुनीत कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्री विभाग चित्तौडगढ़़

Updated on:
22 Feb 2026 08:31 am
Published on:
21 Feb 2026 02:25 pm
Also Read
View All
राजस्थान के इस मंदिर को कारोबारी मानते हैं अपना बिजनेस पार्टनर, हर महीने आता है 30-40 करोड़ चढ़ावा, जानें वजह

Sanwaliya Seth Mandir: सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखी भेंट, जयपुर के श्रद्धालु ने अर्पित की 20 लाख की सोने की बांसुरी

चित्तौड़गढ़: सांवलियाजी मंदिर में VIP एंट्री को लेकर बवाल, बैरिकेड तोड़कर घुसने की कोशिश; 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़: जिस पोते की किलकारियों से गूंजता था घर, उसी के साथ दादा-दादी ने भी छोड़ दी दुनिया, रो पड़ा पूरा गांव

New Traffic Challan Rule: नए मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन का असर, चित्तौड़गढ़ कोर्ट में एक भी केस नहीं पहुंचा