Rajasthan Hotel Firing: चूरू जिले के बीदासर कस्बे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच फैल गई, जब होटल के अंदर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Hotel Businessman Murder: चूरू जिले के बीदासर कस्बे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच फैल गई, जब होटल के अंदर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में होटल मालिक सहित चार लोगों को गोली लगी। जिनमें से होलट मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीदासर के राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद होटल परिसर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी जय यादव ने बताया कि चूरू जिले के बीदासर में होटल द रॉयल ट्रीट में सोमवार देर करीब 12.30 बजे घटना हुई। तीन बदमाशों ने होटल में घुसकर करीब 5 मिनट तक ताड़तोड़ फायरिंग की। इसमे होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों घायलों को जयपुर रेफर कर दिया है।
फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग होटल के अंदर थे, तभी बाहर से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी है। बदमशों ने टेबल के आसपास खड़े लोगों पर भी गोलियां बरसाईं। अचानक हुई फायरिंग की घटना से होटल के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि शराब के धंधे को लेकर आपस में विवाद था। क्योंकि मृतक मनीराम मंडा शराब और होटल कारोबार से जुड़े थे। होटल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, रंजिश के असली कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।