क्रिकेट

IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों में 3 बड़े बदलाव

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। जानें दोनों की प्‍लेइंग इलेवन।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025
भारतीय कप्‍तान ऋषभ पंत और साउथ अफ्रीकी कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा। (फोटो सोर्स: Jiohotstar)

India vs South Africa 2nd Test: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज शनिवार 22 नवंबर से गुवाहाटी में के बरसापारा क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद बावुमा ने कहा कि हम बैटिंग करेंगे। हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। विकेट काफी बेहतर लग रहा है। पिच पर सच में कोई दरार नहीं है। बहुत उत्साहित हूं, इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर खुश हूं। हमारी टीम में मुथुसामी की वापसी हुई है। वहीं, ऋषभ पंत ने कहा कि मैं बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। हमारी टीम में नीतीश रेड्डी और साई सुदर्शन की वापसी हुई है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्‍ट हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्‍ट हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 45 बार हुआ है। जिसमें से भारत ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 19 मैचों में जीते हैं और 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस तरह अब तक अफ्रीकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

भारत की प्‍लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read
View All
T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने मारा टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या ने अगली गेंद पर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें Video

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

अगली खबर