क्राइम

छोटे भाई के साथ टीवी रिमोट को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बहन ने की खुदकुशी

अपना फेवरेट टीवी शो देखना था चाहती थी बहन, इस लिए मांग रही थी रिमोट।
2 min read
Oct 29, 2018
delhi
छोटे भाई के साथ टीवी रिमोट को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बहन ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। भाई बहन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा आम बात है। लेकिन ये झगड़ा इतना बढ़ा जाए की किसी की मौत हो जाए, ऐसा सोचना भी चौंका देने वाला है। लेकिन ऐसा ही हैरान-परेशान कर देने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया। जहां महज टीवी रिमोट को लेकर भाई-बहन के बीच हुआ छोटा सा झगड़ा इतना आगे बढ़ गया कि बहन ने गुस्से में अपनी जान दे दी।

टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा

बता दें कि मामला उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है। बुधवार को दोनों भाई और बहन घर पर अकेले थे। माता-पिता बाहर गए हुई थे। 17 साल का बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। तभी 12 साल की बहन का अपने 7 साल के भाई से टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा होने लगा। लड़की अपरे भाई से रिमोट मांग रही, क्योंकि उसे अपना फेवरेट टीवी शो देखना था। लेकिन दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता जा रहा है, जब बड़े भाई को ये पता चला तो उसने उन दोनों को डांटा और शांति बनाए रखने को कहा।

पंखे से लटकी मिली बहन

लेकिन फिर आधे घंटे बाद दोनों के बीच रिमोट के लिए झगड़ा शुरू हो गया, बहन ने रिमोट मांगा लेकिन छोटे भाई ने फिर रिमोट देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने भाई को थप्पर मारा और अपने कमरे में चली गई। छोटा भाई कमरे के बाहर दरवाजा पकड़कर खड़ा हो गया और बार-बार दरवाजा खोलने को कहने लगा, लेकिन तब भी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह बड़े भाई के पास दौड़ता हुआ गया। बड़े भाई ने काफी कोशिशों के बाद दरवाजा खोला तो देखा की बहन पंखे से लटकी हुई है, उसने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर भागा। वहीं, मां-बाप को इस बारे में सूचना दी।

तीन दिन बाद तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की हालत काफी नाजुक है। लेकिन तीन दिन बाद उसने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही सामने आएगा की घटना के पीछे की असली वजह क्या है।

Published on:
29 Oct 2018 12:10 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार