जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। दोनों ओर से गोलीबारी में किसी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की पहचान जैश के टॉप कमांडर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया
आपको बता दें कि इससे पहले सात अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि त्राल के काहिलिल जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था।
पुलिस के अनुसार "जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेरा कड़ा किया, आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.