हालांकि गुरमित राम रहीम का एक और करीबी आदित्य इंसा अभी भी फरार चल रहा है।
चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रकरण हिंसा मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को हिंसा भड़काने में आरोप में टीम ने डॉक्टर महेंद्र इंसा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, डॉक्टर महेंद्र इंसा पर 25 अगस्त पंचकूला में दंगे भड़काने और साजिश रचने का आरोप है। आरोपी महेंद्र इंसा से सीबीआई साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में भी पूछताछ कर कर चुकी है।हालांकि गुरमित राम रहीम का एक और करीबी आदित्य इंसा अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है।
पुलिस कर रही तलाश
बता दें कि राम रहीम के करीबी महेंद्र इंसा पर 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में दंगे भड़काने का आरोप है। पुलिस दावा कर रही है कि राम रहीम से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को सिरसा में दंगे हुए थे जिसमें राम रहीम के करीबियों ने हिंसा फैलाई थी। हरियाणा पुलिस के मुताबिक डेरा प्रमुख की मौसी व भांजे ने पंडाल में जमा लोगों को भाषणबाजी के जरिए दंगों के लिए उकसाया था।
बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी पर फैली थी हिंसा
गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला में साध्वी रेप कांड के मामले में बाबा राम रहीम को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। इसमें कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हालात पर काबू कर लिया था। पुलिस ने बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद नेपाल से हनीप्रित को भी धर दबोचा था। साथ ही पंचकूला में हुई हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पोस्टर लगा कर इनका पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी।