क्राइम

जम्मू: NIA कोर्ट में पेश होंगे बर्खास्त DSP देविंदर सिंह

बर्खास्त DSP देविंदर सिंह को NIA की विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा सूत्रों ने यह जानकारी दी। देविंदर सिंह की पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही है

less than 1 minute read
DSP देविंदर सिंह

नई दिल्ली। बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह ( DSP Devinder Singh ) के साथ हिजबुल मुजाहिद्दीन ( Hizbul Mujahideen ) के कमांडर नवीद बाबू व उसके सहयोगी मोहम्मद रफी व मोहम्मद इरफान को रिमांड बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) के विशेष कोर्ट के समक्ष आज (गुरुवार को)पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। देविंदर सिंह की पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही है। उसके अगले कुछ दिनों में दिल्ली लाए जाने की संभावना है।

वर्तमान में एनआईए की टीमें जम्मू में देविंदर सिंह से पूछताछ कर रही हैं। पिछले महीने डीजी एनआईए ,वाई.सी. मोदी ने जम्मू में मामले की जांच की समीक्षा की।

पुलिस ने 11 जनवरी को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। वह नवीद, रफी व इरफान को जम्मू ले जा रहा था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद इसे एनआईए को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर : NIA महानिदेशक ने देविंदर सिंह मामले की समीक्षा की
Updated on:
06 Feb 2020 03:06 pm
Published on:
06 Feb 2020 03:05 pm
Also Read
View All