क्राइम

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, शोपियां में ISJK कमांडर इशफाक ढेर

अमीशपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। सुरक्षाबलों को अमीशपोरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

2 min read
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, शोपियां में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के शोपियां से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अमीशपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने यहां कुछ और आतंकियों को भी घेरा है। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मारे गए आतंकी की पहचान इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर इशफाक अहमद सोफी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। इशफाक कश्मीर के सोपोर का ही निवासी है।

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को अमीशपोरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके के तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर कर उनको आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। तभी सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते ही जवाबी फायरिंग की और एक आतंकी को मार गिराया।

दोनों और से अभी गोलीबारी जारी है। हालांकि अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका है। खबर है कि इलाके में चार से अधिक आतंकी छिपे हुए हैं। आपको बता दें कि यह ऑपेरशन भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया है।

इससे पहले बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में ही आतंकवादियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने जैनापोरा इलाके में दो लोगों को गोली मार दी जिनकी पहचान मुजफ्फर अहमद और इरफान अहमद के रूप में की गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाके से मिली खबरों के मुताबिक, दोनों जैनापोरा इलाके में एक दवा दुकान चलाते थे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
10 May 2019 10:23 am
Published on:
10 May 2019 08:04 am
Also Read
View All