क्राइम

मनसे कार्यकर्ताओं की मनमानी, सिनेमाहॉल में महंगा फूड बेचने पर मैनेजर को जड़े थप्पड़

मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, सिनेमाहॉल में महंगा फूड बेचने पर मैनेजर को जड़े थप्पड़

2 min read
मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, सिनेमाहॉल में महंगा फूड बेचने पर मैनेजर को जड़े थप्पड़

पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की मनमानी का बड़ा मामला सामने आया है। सिनेमाहॉल में खाद्य पदार्थों (पॉप कॉर्न ) के ज्यादा दाम वसूलने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने कानून को हाथ में ले लिया। फूड के दामों में बढ़ोतरी के चलते इन कार्यकर्ताओं ने थिएटर के मैनेजर को जमकर थप्पड़ जड़ डाले। आपको बता दें कि देशभर में आज अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक संजू रिलीज हुई है। इसी फिल्म के पुणे में एक शो के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मनमानी का सबूत पेश किया है। मनसे कार्यकर्ताओं की इस गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महाष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता थिएटर मैनेजर को दनादन थप्पड़ जड़ रहे हैं। पहले लाल शर्ट पहने एक कार्यकर्ता कैमरे की ओर इशारा करता है फिर मैनेजर को जमकर तमाचा रसीद कर देता है। इस लाल शर्ट वाले शख्स के तमाचा जड़ते ही पास ही में खड़ा एक और शख्स भी अपना आपा खो बैठता है और उसी अंदाज में मैनेजर में दूसरा थप्पड़ रसीद कर देता है। इन दोनों कार्यकर्ताओं की भड़ास यहीं खत्म नहीं होती है। इसके बाद भी ये दोनों लगातार एक के बाद एक तमाचे इस मैनेजर में जड़ते चले जाते हैं। दरअसल इस सिनेमा हॉल में पॉप कॉर्न (मकई के दाने) के ज्यादा दाम वसूले जा रहे थे, मनसे कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा।

ये भी पढ़ें

VIDEO: ‘संजू’ को लेकर लोगों में जबरदस्त CRAZE , देखिए लोगों के REACTIONS

जिस समय ये कार्यकर्ता थिएटर मैनेजर में थप्पड़ रसीद कर रहे होते हैं उस दौरान साथ में खड़े अन्य कार्यकर्ताओं के हाथ में कुछ पर्चे भी हैं, हालांकि वीडियो से ये साफ नहीं दिख रहा है कि इन पर्चों पर क्या लिखा है। लेकिन मनसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मनमानी से कानून को हाथ में लिया है।


दरअसल नेता या राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे समाज में शांति कायम रखे और न्याय की राह पर चलें, लेकिन जब नेता और कार्यकर्ता की दिन दहाड़े इस तरह कानून को अपने हाथ में लेंगे तो समाज की नींव को कैसे मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें

इन 5 कारणों को जानने के बाद अाप कभी मिस नहीं करेंगे SANJU
Updated on:
29 Jun 2018 01:25 pm
Published on:
29 Jun 2018 12:08 pm
Also Read
View All