कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की मुश्किलें बढ़ी रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी वारंट तेलंगाना में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है।
यह वारंट तेलंगाना के खम्मम में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला 4 साल पुराना है।
रेणुका चौधरी को इस धोखाधड़ी मामले में आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार यह वारंट तेलंगाना के खम्मम के न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किया गया है।
दरअसल, कोर्ट ने वारंट उस स्थिति में जारी किया, जब रेणुका चौधनी ने नोटिस को लेने से मना कर दिया। यही नहीं रेणुका इस मामले की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुई थी।
आपको बता दें कि रेणुका चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है। वह कांग्रेस सरकार कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन आपराधिक मामला चल रहा है।