दमोह

आधी रात को 12 फीट लंबे मगरमच्छ को देख गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने

आधी रात को गांव में घुसा मगरमच्छ, डर से जाग गए पूरे गांव के लोग

2 min read
Jul 28, 2019

दमोह. जिले एक गांव में शनिवार की रात 12 फीट लंबा मगरमच्छ ( crocodile news ) घुस गया। गांव में मगरमच्छ ( Crocodile ) को देख हड़कंप मच गया। उसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही रात्रि करीब दो बजे टीम गांव पहुंची। वन विभाग की टीम को भी इस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया।

दरअसल, दमोह जिले के हिडोरिया थाने के नदी किनारे स्थित घाटपिपरिया गांव में ये मगरमच्छ घुसा था। गांव में घुसे मगरमच्छ की खर-खर आहट के बाद एक ग्रामीण की नींद खुली थी। उसने आवाज सुनकर जब बाहर देखा तो मगरमच्छ के ऊपर नजर पड़ी। उसके बाद वह डरकर तुरंत मोबाइल से ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

वन विभाग को फोन
गांव में विशालकाय मगरमच्छ को देखकर गांव के लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को फोन किया। रात्रि दो बजे वन विभाग और पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई। उसके बाद चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। फिर वन विभाग की टीम ने इसे एक गाड़ी में लाद नदी में छोड़ दिया।

ऐसे हुआ रेस्क्यू
वन विभाग की टीम मगरमच्छ के गले में रस्सा बांधकर उसे खींच रहे थे। वहीं, इस अभियान को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ वहां मौजूद थी। हालांकि बीच-बीच में मगरमच्छ का हमलावर रुख भी नजर आ रहा था। लेकिन रेस्क्यू करने आई टीम इस बात का भी ख्याल रख रही थी मगरमच्छ को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। उसके बाद मगरमच्छ को रस्सा से ही बांध कर गाड़ी पर रखा गया।

Published on:
28 Jul 2019 03:07 pm
Also Read
View All