दमोह

एमपी में लाखों के घोटाले के आरोप में डिप्टी कलेक्टर निलंबित

mp news: आदिवासी छात्रावासों के लिए की गई 45 लाख की खरीदी के घोटाले में संभागायुक्त ने लिया बड़ा एक्शन...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2025, 9:02 PM IST
deputy collector brajesh singh
deputy collector brajesh singh

mp news: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आदिवासी छात्रावासों के लिए की गई 45 लाख रुपये की खरीदी में बड़े घोटाले के आरोप सामने आने के बाद डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने यह कार्रवाई दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की जांच रिपोर्ट और उसमें की गई अनुशंसाओं के आधार पर की।

32 छात्रावासों के लिए खरीदी गई थी सामग्री

अप्रैल 2025 में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 32 छात्रावासों के लिए सामग्री खरीदी गई थी। उस समय ब्रजेश सिंह विभाग के प्रभारी जिला संयोजक थे। जांच में पाया गया कि खरीदी गई सामग्री की गुणवत्ता अत्यंत खराब थी और मप्र भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 (संशोधित 2022) के नियम 17/4 का पालन नहीं किया गया। सामग्री की गुणवत्ता से संबंधित अनिवार्य जानकारी सात दिनों के भीतर ई-मेल या ई–पोर्टल पर भेजना आवश्यक था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

GEM पोर्टल संचालन और क्रय प्रक्रिया में लापरवाही

आदेश में यह भी बताया गया है कि GEM पोर्टल पर आवश्यक तीनों भूमिकाएँ (रोल) सहायक ग्रेड-3 को सौंपने और संपूर्ण क्रय प्रक्रिया की निगरानी में गंभीर लापरवाही सामने आई। बिना निरीक्षण के और नियमों के विपरीत की गई यह प्रक्रिया वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है। इसे मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना गया है। इन्हीं सभी आरोपों के आधार पर डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।

Updated on:
4 Dec 2025, 9:02 PM IST
Published on: