देहरादून

चारधाम यात्रा पर आए UP-MP के दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री में मौत, सामने आया ये कारण

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है।

less than 1 minute read
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा खुलने के पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पहला यात्री उत्तर प्रदेश से तो दूसरा यात्री मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थानों पर मौत हुई है।

UP और MP के थे दोनों श्रद्धालु

मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल उम्र 71 साल और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी उम्र 69 साल की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

Updated on:
11 May 2024 01:13 pm
Published on:
11 May 2024 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर