डेस्टिनेशन

अतुल्य भारत : धरती के स्वर्ग का दिल है “गुलमर्ग”

घूमने के हिसाब से देखा जाए तो भारत में कुछ डेस्टिनेशन ऎसे जो अतुल भारत दर्शन कराते है

less than 1 minute read
Sep 21, 2015
Gulmarg

नई दिल्ली। घूमने के हिसाब से देखा जाए तो भारत में कुछ डेस्टिनेशन ऎसे जो अतुल भारत दर्शन कराते है। लेकिन अगर पूरा एक देश घूमने की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत में कई ऎसे डेस्टिनेशन हैं जो आपका मन मोह लेते हैं। कई भाषाओं कई संस्कृतियों को मिलन है यहां पर भारत का हर कौना और हर जगह बहुत ही खूबसूरत है। हर राज्य और पर्यटन स्थल पर एक अलग ही अपना मजा है। हिन्दूसतान का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की एक जगह है गुलमर्ग जिसकी खूबसूरत की जिक्र बड़-बड़े राजा महाराजा और लोकतंत्र के इस राज के बड़े-बड़े राजप्रमुख कर चुके हैं।

अगर आप घूमने और छुट्टी बिताने का प्लान बना रहें तो गुलमर्ग जाने से चूकिए मत। श्रीनगर से 57 किमी की दूरी पर स्थित गुलमर्ग भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के पास है। गुलमर्ग का मतलब फूलों का वन होता है। कई सालों से यहां लाखों सैलानी बर्फ से घिरी पहाडियों का आनंद लेने के लिए आते हैं।

कब जाएं - यहां पर आप मई से सितंबर तक कभी भी जा सकते हैं। गुलमर्ग में एक बहुत ही खूबसूरत गोल्फ कोर्स है। यहां जाने के लिए कई साधन आपको मिल जाएंगे।

क्या देखें- यहां पर आप अल्फाथर झील पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह गुलमर्ग से 13 किमी की दूरी पर है। झील के अलावा, यहां पर खिलनमार्ग सैलानियों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां विश्व का सबसे उंचा गोल्फ कोर्स है।

कैसे जाएं- जम्मू-कश्मीर जाने के लिए दिल्ली से और बाकी जगहों से ट्रेन, फ्लाइट और बसें चलती हैं। गुलमर्ग तक पहुंचने के लिए आपको पहले जम्मू-कश्मीर जाना होगा। इसके बाद आप वहां से गुलमर्ग के लिए बस या गाड़ी से जा सकते हैं।

Published on:
21 Sept 2015 05:30 pm
Also Read
View All