धमतरी

फांसी के फंदे पर लटकी मिली SBI के अधिकारी की लाश, कानपुर से आया था ट्रेनिंग पर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानपुर से वह दो साल की परिवीक्षा अवधि में यहां आया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 11:24 AM IST
suicide news
इन 45 अस्पतालों में बैन होगी आयुष्मान भारत योजना की स्कीम, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानपुर से वह दो साल की परिवीक्षा अवधि में यहां आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह मामला शहर के पंचवटी कालोनी का है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राजीव यादव (26) पिता शिवचरण यादव का चयन धमतरी के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में परिवीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ था। दो साल की उसकी ट्रेनिंग थी। वह यहां एक किराए के मकान में रहता था। इस बीच उसे क्या सुझा कि गुरूवार को अपने कमरे में लगे पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झुल गया।

देर शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बैंक प्रबंंधन और पुलिस को दी। खबर पाकर बैंक के एसआई बीआर सिन्हा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।

कमरे को खोला गया तो उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने रात होने के कारण कमरे में ताला लगा दिया। सुबह पंचनामा कार्रवाई करने के बाद लाश को उतारकर कमरे की अच्छी तरह से तलाशी ली गई। वहां शराब और सिगरेट बरामद हुई। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बैंक प्रबंधक, एमएस प्रसाद ने बताया राजीव यादव की सालभर की ट्रेनिंग हो चुकी थी। एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसका स्क्रीनिंग टेस्ट होता। इसके बाद ही उसे पोस्टिंग मिलनी थी। वह बेहद शांत स्वभाव का था। बुधवार को उसने सामान्य रूप से बैंक का कामकाज भी निबटाया।

Published on: