15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के घर से बाहर जाते ही बीवी ने किया ये काम, वापस लौटने पर महिला मिली इस हालत में

पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Cg News

पति के घर से बाहर जाते ही बीवी ने किया ये काम, वापस लौटने पर महिला मिली इस हालत में

रायपुर/राजनांदगांव. शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगदई वार्ड 50 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नवविवाहिता महिला को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। मौत की सूचना के बाद पुलिस मौक पर पहुंच ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या करने का ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

पति के साथ नहीं था विवाद
20 वर्षीय नवविवाहिता लता निषाद पति सेवक राम निषाद ने गुरुवार शाम को करीब 4 बजे अपने ही घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लता अपने कमरे में पंखे पर गमछा के सहारे फांसी लगाई है। घटना के समय घर पर उनका पति नहीं थे। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। उनके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं था। नवविवाहिता के इस तरह कदम उठाने से घर के लोग स्तब्ध हैं। वहीं ससुराल व माइके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।