धर्म-कर्म

जीवों  के कल्याण को समर्पित रहा योगीराज का जीवन

हासन. योगीराज विजयशांतिसूरि मंदिर ट्रस्ट, अरसीकेरे की ओर से दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ परिसर में आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर की निश्रा तथा आचार्य अभयसेन सूरीश्वर के सान्निध्य में शुक्रवार को गुरु मंदिर पंचाह्निका प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 18 अभिषेक, ध्वज दंड अभिषेक, स्वर्ण कलश अभिषेक, मंगल मूर्ति अभिषेक, सुघोष घंट अभिषेक सहित विविध विधि-विधान संपन्न हुए। […]

2 min read
Feb 21, 2026

हासन.

योगीराज विजयशांतिसूरि मंदिर ट्रस्ट, अरसीकेरे की ओर से दक्षिण शांतिसूरि तीर्थ परिसर में आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर की निश्रा तथा आचार्य अभयसेन सूरीश्वर के सान्निध्य में शुक्रवार को गुरु मंदिर पंचाह्निका प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 18 अभिषेक, ध्वज दंड अभिषेक, स्वर्ण कलश अभिषेक, मंगल मूर्ति अभिषेक, सुघोष घंट अभिषेक सहित विविध विधि-विधान संपन्न हुए।

आचार्य देवेंद्र सागर सूरीश्वर ने कहा कि पंचाह्निका महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं का उत्सव है। योगीराज का जीवन त्याग, तप और संयम का प्रतीक रहा है तथा उनका समर्पण धर्म प्रभावना और जीव कल्याण के लिए था। यह महोत्सव सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और आत्मकल्याण का कारण बने। आचार्य अभयसेन सूरीश्वर ने श्रद्धालुओं को धर्म आराधना में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शिवमोग्गा के सांसद बी.वाई. राघवेंद्र ने कहा कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर वे स्वयं को भाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं। प्रतिष्ठा महोत्सव स्वागत समिति के अध्यक्ष व अरसीकेरे विधायक शिवलिंगे गौड़ा ने सांसद एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

सिरोही के मनोज कुमार बाबूमल हरण के मार्गदर्शन में चल रहे महोत्सव में विधि-विधान गौरव जैन एवं योगेश जैन ने संपन्न कराए, जबकि नित्य पूजन गोविंद रामलाल एंड पार्टी ने कराया। दोपहर में 108 जोड़ों ने शांतिसूरि गुरुपद पूजन किया। मंदिर परिसर की सजावट, रंगोली, शहनाई एवं बैंड की व्यवस्था जैन दोस्ती फेडरेशन की ओर से की गई।

द्वितीय दिन के लाभार्थियों में भेरूलाल मनोज कुमार परिवार, अशोक कुमार विजय कुमार सुराणा परिवार, रतनचंद गौतमचंद सुंदेशा मुथा परिवार, इंद्रकुमार दिनेश परमार परिवार, जयंतीलाल संजय गुंदेशा परिवार, नेमीचंद दिलीप छाजेड़ परिवार सहित अन्य परिवार शामिल रहे। लाभार्थियों का तिलक, माला, साफा, चुंदड़ी, श्रीफल, पचरंगी दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर मनीष हरण, अशोक कुमार सुराणा, जैन दोस्ती फेडरेशन, मोहनलाल बलदोटा, मनोज कुमार बाफना, धनराज गुलेच्छा एवं मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने सम्मान किया।

भक्ति संध्या में उमड़ा उत्साह

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के चेयरमैन धीरज बच्छावत एवं प्रधान संयोजक गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि रात्रि भक्ति संध्या में रायपुर के गायक अंकित लोढ़ा एवं बेंगलूरु के जॉय सोलंकी ने भक्ति संध्या संयोजक दिलखुश बाफना के साथ शांति गुरु को समर्पित भजनों की प्रस्तुति दी। चेयरमैन ताराचंद राठौड़ एवं महासचिव विजय कुमार सुराणा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विनोद मुणोत, ललित चोरड़िया, कोषाध्यक्ष चेतन झारमुथा, सह कोषाध्यक्ष महावीरचंद चुत्तर, सचिव रमेश कटारिया, सह सचिव मांगीलाल मेहता, ट्रस्टी शांतिलाल नाहर, रमेशचंद परमार, दुर्लभचंद खांटेड़, दानमल नाहर, दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार सुराणा, ट्रस्टी पारसमल वेदमुथा, मनोहरलाल सुराणा, महावीरचंद पंचाणुसा बोहरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। शनिवार प्रातः योगीराज का विशाल वरघोड़ा निकलेगा। प्राण-प्रतिष्ठा रविवार को तथा द्वारोद्घाटन सोमवार को संपन्न होगा।

Published on:
21 Feb 2026 06:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर