Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर नया अपडेट। राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra New Update : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत छोड़ो न्याय यात्रा शाम करीब 5 बजे धौलपुर जिले में पड़ोसी राज्य यूपी के आगरा जिले से पहुंचेगी। राहुल गांधी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित ग्राम बोथपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर कांग्रेस के नेताओं का धौलपुर पहुंचना शुरू हो गया है। राहुल गांधी की यात्रा का यहां ब्रेक होगा। वह सभा करवे दिल्ली लौट जाएंगे। फिर राहुल गांधी आगामी 2 मार्च को धौलपुर शहर में राजाखेड़ा बाईपास से पुन: अपनी यात्रा शुरू करेंगे जो मध्य प्रदेश की तरफ निकलेगी। न्याय यात्रा एमपी के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी।
राजस्थानप्रदेश के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में लगे हैं। इसका अधिक दारोमदार करौली-धौलपुर लोकसभा सीट (सुरक्षित) से टिकट की दावेदारी ठोक रहे दावेदारों पर टिकी है। सभा धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में होगी। कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा बीते एक सप्ताह से जनसभा और न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभा के लिए 25 से 30 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें - Big News : राजस्थान में एक बार फिर होगा सरकारी स्कूलों का एकीकरण, जानें क्या होगा आधार
राहुल की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं का शुक्रवार से धौलपुर पहुंचना शुरू हो गया। इनमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंच चुके हैं। जबकि शनिवार को प्रदेश की सह प्रभारी अमृता धवन पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेता रविवार दोपहर तक धौलपुर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें - ERCP : सीएम भजनलाल की 13 जिलों की धन्यवाद यात्रा आज से, अलवर से होगी शुरू