दुर्ग

डिजिटलाइजेशन के चक्कर में दुर्ग निगम के एप ने दिया धोखा, कर्मचारियों की सांसे अटकी

राज्य शासन ने डिजिटलाइजेशन के तहत नगरीय निकायों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निष्ठा एप तैयार कराया है।

2 min read
Dec 23, 2017

दुर्ग . निष्ठा एप में गड़बड़ी के कारण नगर निगम के 1100 अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। एप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर इस बार अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन जारी होगा,लेकिन सेटिंग में गड़बड़ी के कारण एप कर्मचारियों की उपस्थिति की सही जानकारी नहीं बता रहा है।

राज्य शासन ने डिजिटलाइजेशन के तहत नगरीय निकायों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निष्ठा एप तैयार कराया है। नवंबर का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। नगरीय निकायों में अब मैनुअली पंजी पर हस्ताक्षर पर रोक लगा दी गई है। अफसर एप में गड़बड़ी के बजाए कर्मचारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

साडा में भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त वर्तमान विधायक समेत 17 लोगों पर हाईकोर्ट में फिर चलेगा केस

यह है निष्ठा एप से हाजिरी का सिस्टम
एप डाउनलोड करने से कर्मचारी का एंड्रायड सीधे उपस्थिति दर्ज करने वाली मदर कम्प्यूटर से कनेक्ट हो जाता है। कर्मचारी फोन पर सेल्फी लेकर हाजिरी दर्ज करा सकता है। कर्मचारी को इसके लिए उपस्थिति रजिस्टर व थंब इंप्रेशन मशीन की तरह कम्प्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं होती।

अधिकारी स्थापना शाखा रमेश शर्मा ने बताया कि एप में हाजिरी दर्ज कराने में गड़बड़ी के कारण यह स्थिति बनी है। इसमें सुधार कर आज ही वेतन आहरण के लिए भेजा है। कर्मचारियों को किस तरह की गड़बड़ी हो रही है जानकारी दी जा रही है। भविष्य में इसका ध्यान नहीं रखा गया तो फिर वेतन आहरण में दिक्कत आ सकती है।

भिलाई निगम : सेवा बुक नहीं की अपडेट
भिलाई निगम क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों (नगरीय निकाय) की सेवा पुस्तिका को समय पर अपडेट नहीं करने के मामले में आयुक्त केएल चौहान ने नाराजगी जताई है। आयुक्त ने स्थापना और सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों से पूछा है कि लंबे समय से सेवा पुस्तिका को अपडेट नहीं करने के मामले में जिम्मेदार कौन है? आयुक्त ने २०१० से अब तक शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी का नाम सहित जानकारी देने कहा है।

योजना अधिकारी मूर्ति शर्मा ने शिक्षा अधिकारी का पदभार लिया तब शिक्षाकर्मियों ने सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं होने की शिकायत की। तब शर्मा ने जांच करवाई और यह बात सामने आई कि २०१० से शिक्षाकर्मियों की सेवा पुस्तिका अपडेट ही नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने सभी शिक्षाकर्मियों को बुलाकर उनकी सेवा पुस्तिका को अपडेट करवाया। विभाग में अब एक भी शिक्षाकर्मी की सेवा पुस्तिका लंबित नहीं होने की जानकारी दी है।

पत्रिका ने २२ दिसंबर के अंक में शिक्षाकर्मियों की सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं करने के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। निगम क्षेत्र के १२७ शासकीय स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षाकर्मी, शिक्षाकर्मी और व्याख्याता शिक्षाकर्मी संवर्ग सहित ३५२ लोगों की सेवा पुस्तिका को समय पर अपडेट नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

बीएसपी सेक्टर-9 अस्पताल में काम से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों की प्रबंधन से चर्चा विफल
Published on:
23 Dec 2017 10:43 am
Also Read
View All