Assam Police SI Admit Card 2024: असम के राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) परीक्षा के लिए 23 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
Assam Police SI Admit Card 2024: असम के राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) परीक्षा के लिए 23 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे सभी कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कैंडिडेट्स अपने आवेदन संख्या, नाम और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और फोटो वाले पहचान पत्र (जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ जाएं। एडमिट कार्ड पर जो परीक्षा केंद्र लिखा है, उसमें बदलाव नहीं किया जाएगा।
असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सब इंस्पेक्टर के 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। ध्यान रहे हार्ड कॉपी में एडमिट कार्ड के साथ ही एंट्री मिलेगी।