शिक्षा

Bihar DElEd CET 2026: बिहार डीएलएड आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

Bihar DElEd CET 2026 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। जानिए इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, एलिजिबिलिटी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है?
2 min read
Jan 11, 2026
Bihar DElEd CET 2026
Bihar DElEd CET 2026 (Image Source: Chat GPT)

Bihar DElEd CET 2026 Registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने आवेदन फॉर्म भरने और एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब कैंडिडेट्स 24 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें, इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2026 तय की गई थी। स्टूडेंट्स की मांग और वेबसाइट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। यह परीक्षा सत्र 2026-28 के लिए राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होगी।

Bihar DElEd CET 2026: आवेदन के लिए पात्रता और योग्यता

शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बोर्ड ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं-

एजुकेशन क्वालिफिकेशन: कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।

मिनिमम मार्क्स: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के स्टूडेंट्स को 5 प्रतिशत की छूट के साथ 45 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।

एज लिमिट: कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2026 तक 17 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं है।

Bihar DElEd application fee 2026: एप्लिकेशन फीस डिटेल्स

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन शुल्क इस तरह रखा गया है-

  • जनरल, ईबीसी, बीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 960 रुपये।
  • एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी: 760 रुपये।

Bihar DElEd CET 2026: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Registration 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद अपनी एजुकेशनल इंफॉर्मेशन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें।
  • आखिर में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि, वे आखिरी समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 24 जनवरी का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Updated on:
11 Jan 2026 01:05 pm
Published on:
11 Jan 2026 01:05 pm
Also Read
View All