शिक्षा

CBSE Superintendent Answer Key 2025 जारी, ऐसे करें चेक और इस तारीख तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

CBSE Superintendent Answer Key 2025: सीबीएसई ने सुपरिटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की टियर-2 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार cbse.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं और 20 जुलाई 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानिए प्रक्रिया और जरूरी निर्देश।

2 min read
Jul 17, 2025
CBSE Superintendent Answer Key 2025 (Image: Freepik)

CBSE Superintendent Answer Key 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुपरिटेंडेंट पद की भर्ती के लिए आयोजित टियर-2 परीक्षा 2025 की आंसर की (Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी आंसर-की और स्कैन की गई OMR शीट बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Home Guard Vs Police Constable में किसकी सैलरी होती है अधिक? यहां जानिए

CBSE Superintendent Answer Key 2025 ऐसे करें चेक

उम्मीदवारों को आंसर की देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा। यह परीक्षा 5 जुलाई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी।

आपत्ति दर्ज करने का मौका

CBSE ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति (Objection) दर्ज करने का भी मौका दिया है। अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है या वह उसे गलत मानता है तो वह 20 जुलाई 2025 की रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकता है।

हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा।

यह शुल्क केवल क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

किसी भी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से) से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

आपत्तियों की समीक्षा कैसे होगी?

उम्मीदवारों की तरफ से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत पाया जाता है तो उसे सही कर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद उसी के आधार पर परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाकर 'Submit Key Challenge' लिंक पर क्लिक करें।

जिस प्रश्न को चुनौती देनी है उसे ड्रॉपडाउन से चुनें।

'Select for Challenge' पर क्लिक करें और वह उत्तर विकल्प चुनें, जिसे आप सही मानते हैं।

यदि गलती से गलत विकल्प चुन लिया है तो 'Click to Update your Answer' पर जाकर सुधार किया जा सकता है।

शुल्क का भुगतान करने के बाद आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

1931 में बनी महात्मा गांधी की अनोखी पेंटिंग 1.63 करोड़ में नीलाम, जानिए क्या है इसमें खास?

Also Read
View All

अगली खबर