शिक्षा

CSIR UGC NET Last Date: सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है नजदीक, यहां देखें डिटेल्स

CSIR UGC NET Last Date: CSIR UGC-NET जून, 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। ऐसे में बिना देर किए सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Jun 22, 2025
CSIR UGC NET Last Date
सीएसआईआर यूजीसी नेट लास्ट डेट (क्रेडिट- फ्रीपिक)

CSIR UGC NET Last Date: यदि आप भी CSIR यूजीसी नेट देने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। CSIR UGC-NET जून, 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। ऐसे में बिना देर किए सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 (रात 11:59 बजे) तक निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 25 जून से 26 जून 2025 तक ओपन रहेगी। 

आयु सीमा 

जेआरएफ उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, थर्ड जेंडर, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है। हालांकि, लेक्चरशिप (एलएस) या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयुसीमा नहीं है।

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से CSIR UGC NET जून 2025 परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 जुलाई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड मोड) माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए JRF, विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस) असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। CSIR UGC NET साल में दो बार आयोजित की जाती है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क (CSIR UGC NET Application Fees) 

जनरल कैटेगरी- 1150 रुपये

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी- 600 रुपये

एससी/एसटी/ दिव्यांग- 325 रुपये

फीस का भुगतान करने के लिए कैंडिडेट्स को नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या यूपीएआई कर सकते हैं। 

Updated on:
22 Jun 2025 10:09 am
Published on:
22 Jun 2025 09:59 am