शिक्षा

आठवीं व पांचवीं बोर्डः परीक्षा नहीं देने वाले छात्र-छात्राओं को मिला अंतिम अवसर

जिन छात्रों ने किसी कारणवश पांचवीं या आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं दी थी, उन्हें गोनेर डाइट ने परीक्षा देने का एक अंतिम मौका दिया है।

less than 1 minute read
Aug 10, 2018
fifth board exam, eight board exam, fifth board result 2018, eight board result 2018, RBSE, RBSE exam, govt school, education news in hindi, education tips in hindi, education

जिन छात्रों ने किसी कारणवश पांचवीं या आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं दी थी, उन्हें गोनेर डाइट ने परीक्षा देने का एक अंतिम मौका दिया है। एक या अधिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राएं फॉलोअप परीक्षा दे सकते हैं। इनमें आठवीं की फॉलोअप परीक्षा 16 से 23 अगस्त के बीच व पांचवीं की 16 से 21 अगस्त के बीच होंगी। ये परीक्षाएं मुख्य परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी।

गोनेर डाइट के प्रधानाचार्य सुरेश जैन ने बताया कि जो पात्र विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए थे, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। फॉलोअप परीक्षा में विद्यार्थियों के नामांक व रोल नंबर वहीं रहेंगे, जो कि मुख्य परीक्षा में थे। जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा था, वह आवेदन पात्र मान्य रहेगा। जो छात्र आवेदन से वंचित रह गए थे, वे भी 11 अगस्त तक डाइट में ऑफ लाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

शिक्षा के क्षेत्र में अभिजीत बनर्जी को ग्लोबल ट्रायम्फ फाउंडेशन ने किया सम्मानित

ये भी पढ़ें

10 और 12 वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू, 11 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं
Published on:
10 Aug 2018 10:36 am
Also Read
View All