15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
10 और 12 वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू, 11 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं
Play video

10 और 12 वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू, 11 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 09, 2018

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी समकक्ष पूरक परीक्षाएं—2018 आज से शुरू हुई। यह परीक्षाएं 11 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई जो 11.45 बजे तक चलेंगी।
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि वर्ष 2018 की पूरक परीक्षाओं के लिए 1 लाख 12 हजार 692 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीनियर सैकण्डरी समकक्ष पूरक परीक्षाओं में 35 हजार 408 और सैकण्डरी समकक्ष परीक्षाओं में 77 हजार 284 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। पूरक परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 194 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थानों में रखवाया गया है। परीक्षा समाप्ति के दिन सभी उत्तरपुस्तिकाएं बोर्ड कार्यालय भेजनी होगी। इसके लिए राज्य में 28 उत्तर पुस्तिका संग्रहण वितरण केन्द्र बनाए गए हैं।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि जो परीक्षार्थी अभी तक अपना परीक्षा शुल्क जमा नहीं करा सके हैं वे परीक्षा शुल्क के अलावा 1500 रुपए असाधारण शुल्क सहित परीक्षा शुल्क परीक्षा केन्द्र पर जमा कराकर परीक्षा में प्रविष्ट हो सकते हैं।
पूरक परीक्षाओं के लिए कार्यालय में केन्द्रीय कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम सुबह 7 से 9 बजे तक कार्य करेगा।

 

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़