Gauhati High Court Vacancy 2025: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने ग्रेजुएट फ्रेशर्स के लिए जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी और सैलरी 70,000 रुपये तक मिलेगी। योग्य उम्मीदवार ghconline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Gauhati High Court Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और ग्रेजुएट हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (JAA) के 367 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती असम के 34 जिलों के जिला न्यायालयों के लिए निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार को असम की राजकीय भाषा असमिया का ज्ञान होना चाहिए।
कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है साथ ही 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट भी जरूरी है।
उम्मीदवार के पास असम राज्य का वैध रोजगार पंजीकरण (Employment Exchange Registration Number) होना चाहिए।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए)
आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
| कैटेगेरी | पद संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 191 |
| एससी | 30 |
| एसटी (प्लेन) | 42 |
| एसटी (हिल) | 20 |
| ओबीसी/एमओबीसी | 79 |
| दिव्यांग (PwBD) | 5 |
| कुल | 367 |
चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 70,000 रुपये रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा जिसमें ग्रेड पे 6200 रुपये शामिल है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे जिससे कुल वेतन और अधिक हो सकता है।
भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होंगे।
लिखित परीक्षा
कंप्यूटर स्किल टेस्ट
इंटरव्यू (वायवा)
लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
अंग्रेजी: 50 अंक
कंप्यूटर नॉलेज, जनरल नॉलेज: 30 अंक
जनरल एप्टीट्यूड: 20 अंक
असमिया भाषा: 20 अंक
हर सवाल 1 अंक का होगा और 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
SC/ST अभ्यर्थियों के लिए: 250 रुपये
अन्य सभी वर्गों के लिए: 500 रुपये
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 है।
इच्छुक उम्मीदवार गुवाहाटी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाकर 15 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं।