शिक्षा

ICSI ने Yuvotsav 2025 के लिए शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल

Yuvotsav 2025 : इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं होती है। इसमें लगभग 23 प्रतियोगिताएं शामिल है। जिनका आयोजन इस कार्यक्रम में किया जाता है। इसमें Business Idea Pitch...

2 min read

Yuvotsav 2025 : ICSI की तरफ से युवोत्सव (Yuvotsav2025) का आयोजन किया जा रहा है। ICSI यानी Institute of Company Secretary of India ने युवोत्सव 2025 Yuvotsav (2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। अहमदाबाद में यह आयोजन 11-12 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Yuvotsav 2025 : इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन


इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं होती है। इसमें लगभग 23 प्रतियोगिताएं शामिल है। जिनका आयोजन इस कार्यक्रम में किया जाता है। इसमें Business Idea Pitch,(within 2 minutes), Essay writing competition, Tongue Twister (Zuban Sambhal Kar), Poetry Competition, Quiz (Prashnavali), Best out of Waste, Slogan Writing Competition शामिल है। इसके अलावा Arm Wrestling, Hindi Songs (Solo performance), Fashion show- Ethnic Indian, Know your state competition, Calligraphy competition, Musical chair, Rangoli, Debate (Tol Mol k e Bol) जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं।

Yuvotsav 2025 : ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन


इसमें भाग लेने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। एक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इस महोत्सव के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इसYuvotsav 2025pdfको पढ़ा जा सकता है। साथ ही इस Google Form के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Yuvotsav 2025 : इतना देना होगा शुल्क


इसमें प्रतिभागियों की यात्रा और भोजन का खर्च ICSI उठाएगी। प्रतिभागियों को 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज में भाग लेने के लिए भी 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

Updated on:
05 Nov 2024 04:00 pm
Published on:
05 Nov 2024 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर