शिक्षा

Indian Navy Recruitment 2025: बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन, लेकिन इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत

इस भर्ती के माध्यम से कुल 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन और लॉ जैसी ब्रांच शामिल हैं।
2 min read
Aug 12, 2025
Indian Navy Recruitment 2025
Indian Navy Recruitment 2025 (AI Image-Gemini)

Indian Navy Recruitment 2025: Indian Navy में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। Indian Navy में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते वे आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती में बिना लिखित परीक्षा दिए सीधे इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए चयन होगा।

Indian Navy Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो हर ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। पायलट, एटीसी और अन्य टेक्निकल ब्रांच के लिए BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं लॉजिस्टिक्स के लिए MBA, BSc, BCom या IT में ग्रेजुएशन जरूरी है। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

Indian Navy Bharti: चयन प्रक्रिया और सैलरी


चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा। चयनित हुए उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट के तौर पर भर्ती मिलेगी और लगभग 1,10,000 रुपये महीना सैलरी मिल सकती है साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Indian Navy Recruitment 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन और लॉ जैसी ब्रांच शामिल हैं।

पद का नाम कुल पद
एग्जीक्यूटिव ब्रांच 57
पायलट 24
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) 20
इंजीनियरिंग ब्रांच 36
इलेक्ट्रिकल ब्रांच 40
लॉजिस्टिक्स 10
लॉ 2

Indian Navy Required Documents: इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत


BE,B.TECH सेमेस्टर के सर्टिफिकेट या मार्कशीट
10th परीक्षा के सर्टिफिकेट
12th परीक्षा के सर्टिफिकेट
NCC सर्टिफिकेट(यदि लागू)
फोटोग्राफ
कई अन्य जरुरी सर्टिफिकेट, जो अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग है।

Updated on:
12 Aug 2025 12:55 pm
Published on:
12 Aug 2025 12:55 pm
Also Read
View All
Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण