शिक्षा

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पेपर 1, पेपर 2 जारी, सीधे इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

JEE Advanced 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी। पहला शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला।

2 min read
May 19, 2025
Source-IIT Kanpur

Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur ने जेईई एडवांस्ड 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 के प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब jeeadv.ac.in पर जाकर इन प्रश्नपत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किए गए हैं।

JEE Advanced 2025: परीक्षा का आयोजन और टाइम टेबल


जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी। पहला शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला। परीक्षा में दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) थे, जिनमें प्रत्येक की अवधि तीन घंटे रही। दोनों पेपरों में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था। इस साल करीब 1.87 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पेपर 1 में कुल 180 प्रश्न पूछे गए, जिनमें भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) से समान संख्या में प्रश्न पूछे गए थे।

JEE Advanced 2025 Question Paper: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "Announcements" सेक्शन में जाएं।
"JEE Advanced 2025 Question Papers" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर प्रश्नपत्र की PDF फाइल खुल जाएगी।
PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Paper 1- English link
Paper 1- Hindi link
Paper 2- English link
Paper 2- Hindi link

JEE Advanced 2025 अहम तारीख


उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट जारी होने की तारीख: 22 मई 2025
अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key): 26 मई 2025
आपत्ति दर्ज कराने की समयावधि: 26 से 27 मई 2025
अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key): 2 जून 2025

Also Read
View All
BTSC Recruitment 2025: डेंटल हीजिनिस्ट के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, सैलरी भी है बढ़िया

Today School Assembly Headlines: सरकार ने एयरलाइन कंपनियों पर लगाया फेयर कैप, बाबरी मस्जिद विवाद में अब क्या हुआ? जानें देश-दुनिया और की टॉप खबरें

Bigg Boss 19: अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, जानिये टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन कितना पढ़ा-लिखा, इन दो के पास है एमबीए की डिग्री

Baran: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह जिले में ही शिक्षा के हाल बदहाल, सरकारी स्कूल की 4-5th क्लास की छात्रा नहीं पढ़ पाई हिंदी-इंग्लिश

Science City of India: भारत की साइंस सिटी जहां विज्ञान को जिया जाता है, जानिए कौन से शहर को माना जाता है भारत का साइंस हब

अगली खबर