शिक्षा

RPSC ने निकाली 3225 पदों पर भर्ती, जानें ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट

Govt Job Recruitment 2025: प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थियों को भर्ती पदों के तहत आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवलोकन करना होगा।
less than 1 minute read
Aug 12, 2025
CG Job: केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, दिवाली से पहले करना होगा अप्लाई

RPSC 3225 Posts: राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती होगी। ऑनलाइन आवदेन 14 अगस्त से भरने शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितम्बर होगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि विभिन्न विभागों से आयोग को भर्ती अभ्यर्थनाएं मिली हैं। इनमें प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थियों को भर्ती पदों के तहत आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवलोकन करना होगा। इससे पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन में आसानी होगी। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग की भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से डिबार किया जाएगा।

इस साल निकली भर्तियां

व्याख्याता, डिप्टी कमांडेंट, जूनियर केमिस्ट, सहायक विद्युत निरीक्षक, सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) ,पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी), उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1), प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) , वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग)

यों होंगे विषयवार पद

हिंदी- 710

अंग्रेजी- 307

संस्कृत- 70

राजस्थानी- 6

पंजाबी- 6

उर्दू- 140

इतिहास- 170ं

राजनीति विज्ञान-350

भूगोल- 270

अर्थशास्त्र- 34

समाजशास्त्र- 22

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 2

होमसाइंस- 70

केमिस्ट्री- 177

फिजिक्स- 94

गणित- 14

बायलॉजी- 85

कॉमर्स- 430

ड्रॉइंग- 180

म्यूजिक- 7

शारीरिक शिक्षा-73

कोच एथलेटिक्स-2

कोच बास्केटबॉल-2

कोच वॉलीबॉल-1

कोच हैंडबॉल-1

कोच कबड्डी-1

कोच टेबल टेनिस-1

(पद आयोग की सूचना के अनुसार )

Updated on:
13 Aug 2025 05:28 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:39 pm
Also Read
View All
नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण

World Youngest CA: 16 साल के लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने दुनिया के सबसे युवा CA, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम