
RRB Technician Bharti 2025: अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2025 के लिए टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर कुल 6238 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम | वेतन स्तर | प्रारंभिक वेतन | कुल पद |
|---|---|---|---|
| टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) | लेवल-5 | Rs. 29,200 | 183 |
| टेक्नीशियन ग्रेड-III | लेवल-2 | Rs. 19,900 | 6,055 |
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन में ग्रेजुएशन या तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
| पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु की गणना | आरक्षण |
|---|---|---|---|---|
| टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) | 18 वर्ष | 33 वर्ष | 1 जुलाई 2025 तक | नियमानुसार छूट |
| टेक्नीशियन ग्रेड-III | 18 वर्ष | 30 वर्ष | 1 जुलाई 2025 तक | नियमानुसार छूट |
सामान्य वर्ग: 500 रुपये (CBT में भाग लेने पर 400 रुपये वापस)।
SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर/ईबीसी: 250 रुपये (CBT में भाग लेने पर पूरी राशि वापस)।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) - 90 मिनट, 100 प्रश्न, 1/3 नेगेटिव मार्किंग।
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2025 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो | 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक |
RRB की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
फीस जमा करें और सबमिट करें।
भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।