शिक्षा

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड में दौड़ कितनी होती है, महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग हैं दौड़ के नियम

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में PET के तहत महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दौड़ की दूरी और समय निर्धारित है। जानिए दौड़ की पूरी जानकारी और तैयारी के आसान टिप्स।

2 min read
Jul 09, 2025
UP Home Guard Vacancy 2025 (Image Source: Gemini)

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही होमगार्ड भर्ती 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह भर्ती जुलाई 2025 से शुरू होने की संभावना है जिसमें लगभग 44,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होगी जिसमें दौड़ एक अहम हिस्सा है। खास बात यह है कि महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ की दूरी और समय सीमा अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में एक बड़ा सवाल यह है कि यूपी होमगार्ड में दौड़ कितनी होती है? आइए डिटेल में समझते हैं।

ये भी पढ़ें

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

UP Home Guard Vacancy 2025 Physical Test Details: जानिए PMT और PET की पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में शारीरिक परीक्षण एक बेहद अहम चरण होता है। इसे दो भागों, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में बांटा गया है। दोनों ही परीक्षाएं उम्मीदवार की फिजिकल फिटनेस और तैयारी को परखने के लिए जरूरी हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड (UP Home Guard Physical Eligibility For Male)

मापदंडसामान्य/SCSTपर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी
ऊंचाई167.7 सेमी160 सेमी162.6 सेमी
छाती78.8 सेमी76.5 सेमी76.5 सेमी
छाती (फुलाव सहित)83.8 सेमी81.5 सेमी81.5 सेमी

महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड (UP Home Guard Physical Eligibility For Female)

कैटेगेरीऊंचाई
सामान्य/SC152 सेमी
ST/पर्वतीय क्षेत्र147 सेमी

UP Home Guard Vacancy 2025 Running Time: यूपी होमगार्ड भर्ती दौड़ कितनी होती है?

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दौड़ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पुरुष उम्मीदवारों को कुल 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। यदि कोई अभ्यर्थी यह दौड़ 6 मिनट में पूरी कर लेता है तो उसे 10 अंक मिलते हैं, 8 मिनट में पूरी करने पर 7 अंक, और 10 मिनट में पूरी करने पर 5 अंक दिए जाते हैं। 10 मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी अयोग्य माने जाते हैं।

वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी 400 मीटर तय की गई है। अगर वे यह दौड़ 2.5 मिनट में पूरी कर लेती हैं तो उन्हें 10 अंक, 3.5 मिनट में 7 अंक और 4 मिनट में 5 अंक मिलते हैं। 4 मिनट से अधिक समय लेने पर महिला अभ्यर्थी भी अयोग्य घोषित की जाती हैं।

ऐसे में इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।

दौड़ का समय (पुरुष)प्राप्त अंकदौड़ का समय (महिला)प्राप्त अंक
10 मिनट5 अंक2.5 मिनट10 अंक
8 मिनट7 अंक3.5 मिनट7 अंक
6 मिनट10 अंक4 मिनट5 अंक

यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट की तैयारी कैसे करें?

यूपी होमगार्ड की भर्ती में पास होने के लिए आपको शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है। नीचे कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद ले सकते हैं।

हर दिन दौड़ का अभ्यास करें: रोजाना सुबह या शाम दौड़ लगाएं। इससे आपकी सहनशक्ति और स्पीड दोनों बढ़ेगी।

पर्याप्त पानी पिएं: दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

अच्छी नींद लें: हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। थका हुआ शरीर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता।

संतुलित भोजन लें: अपने खाने में प्रोटीन, फल, सब्जियां और सूखे मेवे शामिल करें। जंक फूड और कैफीन (जैसे चाय-कॉफी) से बचें।

PET से जुड़ी सभी गतिविधियों की प्रैक्टिस करें: जैसे दौड़, लंबी सांस लेना, शरीर को स्ट्रेच करना आदि।

फोकस बनाकर रखें: सोशल मीडिया या अन्य चीजों से ध्यान हटाएं। नियमित रूप से प्रैक्टिस करें और आलस्य न करें।

ये भी पढ़ें

Delhi University UG Admission 2025: CSAS फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 जुलाई तक भरें फॉर्म

Also Read
View All

अगली खबर