UP Police Constable Result 2024 : इस परीक्षा के माध्यम से 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में....
UP Police Constable Result 2024 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है। अब परिणाम का इंतजार है। इस कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान सामने आया है। योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में घोषणा की है कि कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे इस महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ जारी कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए Provisional Answer Key पहले ही जारी किये जा चुके हैं। इस परीक्षा का Final Answer Key 30 अक्टूबर को जारी किया गया था। साथ ही 09 नवंबर तक वेबसाइट पर Answer Key देखा जा सकता था। जिसके बाद अब छात्र इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि परीक्षा परिणाम कब जारी किया जाएगा।
इस परीक्षा के माध्यम से 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया गया था। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त को संचालित किया गया था। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा के परिणाम के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
छात्र अपने लॉगिन डिटेल के साथ अपनी आईडी खोल सकते हैं।
लॉगिन डिटेल के बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।