शिक्षा

UPSC Success Story: गरीबी में बीता था बचपन, UPSC क्रैक कर इस बड़े पद पर दे रहे हैं सेवा, ऐसी है यूपी के आदित्य की कहानी

Success Story: आदित्य पटेल वर्तमान में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के आयुध अनुसंधान बोर्ड (एआरएमआरईबी) में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी-

2 min read
Jun 09, 2025
सक्सेस स्टोरी (क्रेडिट-पत्रिका)

Success Story: ऐसा कहते हैं कि व्यक्ति अगर हिम्मत और आत्मविश्वास रखे तो मुश्किल से मुश्किल हालातों पर विजय पा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के आदित्य पटेल की। यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के बाद उन्होंने एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दी और फिलहाल डीआरडीओ में कार्यरत हैं। आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी

आदित्य पटेल वर्तमान में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के आयुध अनुसंधान बोर्ड (एआरएमआरईबी) में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वे देश की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।” 

किसान के बेटा बना अफसर 

आदित्य उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता पेशे से किसान हैं। जब आदित्य छोटे थे, तब उनके पिता धान और गेहूं की खेती किया करते थे। आदित्य का बचपन गांव और खेती किसानी के बीच बीता। उनकी प्राथमिक शिक्षा उनके गांव से हुई। आदित्य ने बचपन से गरीबी देखा है। लेकिन उनके पिता ने कभी आर्थिक तंगी को शिक्षा की राह में नहीं आने दिया और जी तोड़ मेहनत करके सभी बच्चों को पढ़ाया। आदित्य तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके एक भाई गांव में ही खेती करते हैं। वहीं आदित्य से बड़े भाई SBI में सीनियर मैनेजर हैं।

पिता ने दिया हौसला

आदित्य जैसे तैसे करके ग्रेजुएशन करके शिक्षक बने। लेकिन उनके पिता की ख्वाहिश थी कि वे जिलाधिकारी बनें। आदित्य को अब तक UPSC CSE परीक्षा की कुछ खास जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने बड़े भाई से बात की। वर्ष 2017 में आदित्य ने UPSC CSEपरीक्षा पास कर ली और 919वीं रैंक हासिल किया।

कोचिंग में मुफ्त पढ़ाते हैं

आदित्य दिल्ली के मुखर्जी नगर के जिस कोचिंग से पढ़े थे, वहां अब वो मुफ्त में पढ़ाते हैं। वे ऐसे बच्चों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, IAS बनने के लिए मदद करते हैं। उन्हें गाइड करते हैं, मोटिवेट करते हैं, आईडिया देते हैं और पढ़ाते हैं। 

Also Read
View All

अगली खबर