मनोरंजन

हिंदू-मुस्लिम एंगल पर भड़के इजाज खान, हिमांशी-असीम विवाद में बोले- ‘धर्म को कॉन्ट्रोवर्सी नहीं, इंसानियत को बनाओ प्राथमिकता’

Ajaz Khan statement: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद में हिंदू-मुस्लिम एंगल आने पर इजाज खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निजी रिश्तों में धर्म को लाना गलत है और इंसानियत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
2 min read
Aug 26, 2026
Ajaz Khan statement
हिंदू-मुस्लिम एंगल पर इजाज खान का फूटा गु्स्सा (सोर्स: Instagram-paraschhabra/imajazkhan)

Himanshi Khurana religion Conversion: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के पुराने रिश्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंदू-मुस्लिम एंगल तक पहुंच गया है। पारस छाबड़ा के शो में हिमांशी के जरिए आसिम पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। इसी बीच इजाज खान ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्म को निजी रिश्तों के बीच लाने पर सवाल उठाया है।

इजाज खान ने कहा कि मौजूदा संवेदनशील माहौल को देखते हुए सिर्फ ध्यान खींचने के लिए किसी पर्सनल रिलेशनशिप में धर्म को बीच में लाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि रिश्तों से जुड़े मामले निजी ही रहने चाहिए और उन्हें हिंदू-मुस्लिम एंगल देकर लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए।

'धर्म को कॉन्ट्रोवर्सी नहीं, इंसानियत को प्रायोरिटी बनाओ'

इजाज खान ने आसिम रियाज के पक्ष में अपनी राय रखते हुए कहा कि वह इस मामले में आसिम के साथ हैं। उनके मुताबिक, किसी निजी रिश्ते को धर्म के नजरिए से देखने के बजाय इंसानियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "आज के सेंसिटिव माहौल को देखते हुए, ध्यान पाने के लिए धर्म को बीच में लाना बिल्कुल गलत है। पर्सनल रिलेशनशिप का मामला पर्सनल ही रहना चाहिए। उसे हिंदू-मुस्लिम एंगल देकर लोगों की फीलिंग्स से खेलना ठीक नहीं।" इजाज ने आगे कहा कि धर्म को विवाद का हिस्सा बनाने के बजाय लोगों को इंसानियत को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आसिम के सपोर्ट में उतरे इजाज

इजाज खान ने पारस छाबड़ा के शो में हिमांशी खुराना के जरिए लगाए गए आरोपों के संदर्भ में आसिम रियाज का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के निजी रिश्ते और उनके बीच के विवाद को सार्वजनिक बहस में धर्म के आधार पर नहीं देखना चाहिए।

इस बीच सोशल मीडिया पर आसिम और हिमांशी को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने हिमांशी के बयान पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने आसिम का समर्थन किया। वहीं, कुछ प्रतिक्रियाओं में इस विवाद को धार्मिक पहचान से जोड़कर टिप्पणी की गई।

पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

इजाज खान ने अपने बयान में पारस छाबड़ा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आसिम रियाज को लेकर पारस की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आसिम के पीछे पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने आसिम के आने वाले शो 'कश्मीर गॉट ह्यूमर' का भी जिक्र किया और कश्मीरी कलाकारों से इसे सपोर्ट करने की अपील की। इजाज ने कहा कि इस शो में कश्मीर के कई युवा कलाकार नजर आने वाले हैं और उन्हें इसका समर्थन करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

इजाज खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विवाद को लेकर बहस देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया और कहा कि निजी रिश्तों को धर्म से जोड़ना सही नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने आसिम रियाज की लोकप्रियता और इस पूरे विवाद को लेकर अलग-अलग राय जाहिर की।

इस पूरे मामले में हिमांशी खुराना, आसिम रियाज और पारस छाबड़ा की तरफ से सामने आए बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। हालांकि, इजाज खान ने अपने बयान में मुख्य तौर पर यही बात कही कि निजी रिश्तों को धार्मिक विवाद का रूप देने के बजाय इंसानियत और व्यक्तिगत गरिमा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Updated on:
26 Aug 2026 02:08 pm
Published on:
26 Aug 2026 02:05 pm