मनोरंजन

डिप्रेशन और मिसकैरेज से लड़कर उभरीं Anne Hathaway, बनीं दुनिया की नंबर-1 सुंदरी, इंटरनेट पर छाईं

Worlds Most Beautiful Actress: डिप्रेशन और मिसकैरेज जैसी गंभीर चुनौतियों से लड़कर उभरीं Anne Hathaway इंटरनेट पर अपनी नेटवर्थ की वजह से खुब वायरल हो रही है। उनकी सुंदरता और टैलेंट ने उन्हें दुनिया की नंबर-1 सुंदरी के रूप में सम्मानित कराया।

2 min read
Apr 22, 2026
ऐनी हैथवे दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस (फोटो सोर्स: X के @Variety अकाउंट द्वारा ली गई)

Worlds Most Beautiful Actress:हॉलीवुड की चमकदार दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ और निखरते जाते हैं। ऐनी हैथवे ऐसा ही एक नाम है। 43 साल की इस अदाकारा को प्रतिष्ठित 'पीपल मैगजीन' ने 'दुनिया की सबसे खूबसूरत स्टार 2026' का खिताब दिया है और ये सम्मान सिर्फ उनकी खूबसूरती का नहीं, बल्कि उनके जज्बे और संघर्ष का भी है।

ये भी पढ़ें

रिलीज से पहले ही ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर बैन की मांग तेज, कांग्रेस सांसद के आरोपों से मचा हंगामा

डिप्रेशन, मिसकैरेज और एक धोखेबाज रिश्ते का दर्द सब कुछ झेला

1999 में टीवी शो 'गेट रियल' से शुरुआत करने वाली ऐनी ने 2001 में 'द प्रिंसेस डायरीज' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद 'द डेविल वियर्स प्राडा', 'द डार्क नाइट राइजेज', 'लेस मिजरेबल्स', 'स्मार्ट', द इंटर्न', 'ऐलिस इन वंडरलैंड' और 'इंटरस्टेलर' जैसी फिल्मों ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। बता दें, उनके खाते में एक ऑस्कर, एक BAFTA, एक गोल्डन ग्लोब और एक प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड भी दर्ज है। उनकी फिल्मों ने दुनियाभर में 6.8 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

ऐनी की जिंदगी सिर्फ चमक-दमक की कहानी नहीं है। डिप्रेशन, मिसकैरेज और एक धोखेबाज रिश्ते का दर्द सब कुछ झेला, लेकिन हर बार पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरीं। बता दें, 2012 में एक्टर और बिजनेसमैन एडम शुलमन से शादी के बाद उनकी जिंदगी में स्थिरता आई। दो बेटों की मां ऐनी आज अपनी नेट वर्थ 80 मिलियन डॉलर के साथ हॉलीवुड की सबसे कामयाब अदाकाराओं में शुमार हैं।

ऐनी हैथवे (IMDb)

अपकमिंग फिल्‍म यादगार अनुभवों में से एक

एक ओर ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) जहां अपनी आने वाली फिल्‍म को अपने सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताती हैं, तो वहीं अब दुनियाभर में उनके फैंस में हचलच मची हुई है और सोशल मीडिया की दुनिया में वो ट्रेंड हो रही हैं। दरअसल, ऐनी इन दिनों 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म उनके करियर की एक और बड़ी वापसी साबित हो सकती है।

Published on:
22 Apr 2026 07:54 am
Also Read
View All