Anushka-Virat visited Neem Karoli Ashram : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुबई से लौटकर बुधवार सुबह मथुरा-वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद कपल ने कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे।
Anushka Sharma Mathura : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेट करने दुबई गई थीं। जहां से लौटन के बाद एक्ट्रेस सीधे मथुरा, वृंदावन पहुंची हैं। यहां अनुष्का और विराट ने बाबा नीम करोली आश्रम (Baba Neem Karoli Ashram) में दर्शन किए। जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जाहिर है कि कपल बाबा नीम करोली में काफी आस्था रखते हैं। इससे पहले दोनों नवंबर 2022 में उत्तराखंड में बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन करने पहुंचे थे।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ने ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ है। वायरल तस्वीरों में वह विराट के साथ खड़े हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लैक स्वेटर पहना हुआ है। जबकि विराट कोहली ने ऑलिव जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के साथ कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का और विराट ने आश्रम में एक घंटे तक मेडिटेशन भी किया और वे बुधवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे। कपल ने हाल ही में अपनी दुबई ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों को विराट कोहली ने शेयर किया है। जिसमें कपल को डिनर डेट पर जाता दिखा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है। एक्ट्रेस ने पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी।