मनोरंजन

‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’ वाले विवादित बयान के बाद तमिलनाडु में उबाल, उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर बोले अर्जुन सरजा

Udhayanidhi Stalin Sanatan Dharma Statement: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त सनातन धर्म का मुद्दा गर्माया हुआ है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद अब दिग्गज अभिनेता अर्जुन सरजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 29, 2026
Sanatana Dharma Tamilnadu Controversy (सोर्स- एक्स)

Sanatana Dharma Tamilnadu Controversy: तमिलनाडु में इस वक्त सनातन धर्म का मुद्दा जोरों पर है। करीब दो हफ्ते पहले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सदन में सनातन धर्म को लेकर कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए, ये लोगों को बांटने का काम करता है। अब इस मामले पर फिल्म अभिनेता अर्जुन सरजा ने एक इवेंट के दौरान बयान दिया है। अर्जुन ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

बाइक एक्सीडेंट में चेहरे पर चोट लगते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे ममूटी, बोले- अब फिल्मों में काम कर पाऊंगा या नहीं?

अर्जुन सरजा ने मामले पर दी प्रतिक्रिया

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद अभिनेता और निर्देशक अर्जुन सरजा ने खुलकर अपनी राय रखी है। चेन्नई में एक फिल्म इवेंट के दौरान अर्जुन सरजा ने कहा कि सनातन धर्म कोई मजहब नहीं बल्कि जीवन जीने की एक परंपरा और संस्कृति है, जो इंसान को सही राह दिखाती है।

इतना ही नहीं, एक्टर ने तो यहां तक कहा कि सनातन धर्म लोगों को अच्छे संस्कार देने का काम करता है। हमें जीवन में बहुत सारी अच्छी बातें सिखाता है। सनातन धर्म हमें बताता है कि एक दूसरे से जलन और ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए। अभिनेता का कहना है कि इस धर्म की मूल भावना को समझा जाए अगर तो कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

धर्म हमे अच्छी बाते सिखाता है- अर्जुन सरजा

इस इवेंट के दौरान लोगों को संबोधिक करते हुए अभिनेता अर्जुन सरजा ने ये भी कहा कि ये धर्म हमें सिखाता है कि जिस तरह से माता पिता अपने बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखते हैं, उसी तरह से ये बच्चों का भी दायित्व है अपने माता-पिता का ख्याल रखना।

सनातन धर्म को लेकर लगातार बयानबाजी

बता दें अर्जुन का ये बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब पहले से ही राज्य में सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को समाज को बांटने वाली विचारधारा बताते हुए इसे खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखे रिएक्शन्स देखने को मिले थे।

Updated on:
29 May 2026 11:53 am
Published on:
29 May 2026 11:51 am
Also Read
View All