मनोरंजन

Gen Z को एक्टर अरुण बख्शी की सलाह- ‘सरकार से सवाल करो, अपनी चिंता बताओ लेकिन प्यार से’, VIDEO वायरल

Arun Bakshi statement: एक्टर अरुण बख्शी ने Gen Z से कहा कि सरकार से सवाल जरूर करें, लेकिन प्यार और शालीनता से। उनके बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
2 min read
Aug 26, 2026
Arun Bakshi on Gen Z
Gen Z को एक्टर अरुण बख्शी की सलाह (सोर्स: IANS)

Arun Bakshi on Gen Z: एक्टर अरुण बख्शी ने Gen Z को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने युवाओं से सरकार से सवाल करने और अपनी चिंताओं को सामने रखने की अपील की, लेकिन साथ ही कहा कि यह काम उन्हें प्यार और शालीनता के साथ करना चाहिए। उनके इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिस पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

'सरकार से सवाल करो, लेकिन प्यार से'

अरुण बख्शी ने युवाओं से कहा कि अगर उन्हें सरकार से कोई सवाल करना है या अपनी चिंता सामने रखनी है तो वे ऐसा जरूर करें। हालांकि, उन्होंने इस दौरान बातचीत और सार्वजनिक व्यवहार में शालीनता बनाए रखने पर जोर दिया।

एक्टर ने मजाकिया अंदाज में 'Gen Z' नाम को लेकर भी बात की। उन्होंने पीढ़ियों के नाम रखने के तरीके पर चुटकी लेते हुए 'कॉकरोच' और 'केंचुआ' जैसे नामों का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने युवाओं से पब्लिक में अपनी बात रखने के दौरान मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

अरुण बख्शी के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और दूसरों की परिस्थितियों को समझने के लिए अपने 'इको चैंबर' से बाहर निकलना चाहिए।

वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए टिप्पणी की और कहा कि इमरजेंसी की घोषणा उसी समय होनी चाहिए थी। एक और यूजर ने अरुण बख्शी की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अंधे मत बनो।' इस तरह अरुण बख्शी की Gen Z को लेकर कही गई बात पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

अरुण बख्शी ने ऐसे की करियर की शुरूआत

अरुण बख्शी एक जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। अरुण बख्शी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1981 में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'सजाए मौत' से की थी। इसके बाद वो 'बलवान', 'चमत्कार' और 'क्योंकि' जैसी 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है।

Updated on:
26 Aug 2026 12:21 pm
Published on:
26 Aug 2026 12:21 pm