मनोरंजन

जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीर, फैंस ने ली राहत की सांस

Jeremy Renner Health Update : हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) वीकेंड पर भयानक हादसे का शिकार हो गए थे। दुनिया भर के तमाम फैंस जेरेमी रेनर की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने सर्जरी के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

2 min read
Jan 04, 2023
avengers fame Jeremy Renner shares first picture from hospital after surgery

Jeremy Renner : हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। अपने घर के आस-पास जमा हुई बर्फ को हटान के दौरान भयानक हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद ही जेरेमी रेनर (Jeremy Renner Accident) को एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल पहुंचा गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई। इस बीच एक्टर के करोड़ों फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी जेरेमी रेनर के स्वस्थ्य होने की कामना की थी। इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Jeremy Renner Instagram) पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 'ब्लंट चेस्ट ट्रॉमा और आर्थोपेडिक चोटें' आई हैं। इस बीच बुधवार को जेरेमी ने सर्जरी होने के बाद इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने फैन्स को सर्जरी के बाद अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, आपके उदार शब्दों के लिए आप सभी का धन्यवाद। 🙏। मैं अब टाइप करने के लिए बहुत परेशान हूं, लेकिन मैं आप सभी को प्यार भेजता हूं।

बता दें कि तस्वीर में जेरेमी रेनर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक्टर की हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद से फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। जेरेमी रेनर की पोस्ट पर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 5 दिल वाले इमोजी बनाए हैं। इससे पहले भी एक्टर ने जेरेमी के जल्द ठीक होने की कामना की थी। जाहिर है कि जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था।


जेरेमी रेनर (Jeremy Renner Movies) के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें फिल्म एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका की सीरीज से दुनिया भर में अलग पहचान मिली। उन्होंने हॉकआई का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। जेरेमी रेनर अब जल्द मेयर ऑफ किंग्सटाउन के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

Published on:
04 Jan 2023 11:24 am
Also Read
View All

अगली खबर