मनोरंजन

‘ओछे लोगों पर बात नहीं करूंगा’, कंगना रनौत पर फूटा बाबा रामदेव का गुस्सा, विवाद पर दिया बयान

Kangana Ranaut Vs Baba Ramdev Controversy: कंगना रनौत के बयान पर अब बाबा रामदेव ने पलटवार किया है। रामदेव ने कहा कि वो ओछे लोगों के बारे में बात नहीं करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2026, 6:28 PM IST
Kangana Ranaut Vs Baba Ramdev Controversy
बाबा रामदेव और कंगना रनौत (फोटो सोर्स- PTI और ANI)

Kangana Ranaut Vs Baba Ramdev Controversy: योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हरिद्वार में आयोजित 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' सम्मेलन के बाद जब उनसे बीजेपी सांसद कंगना रनौत से जुड़े विवादों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर दोनों के बयानों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनका जवाब ही अब चर्चा का विषय बन गया है।

कंगना के बयान पर क्या बोले रामदेव?

हरिद्वार के श्री जी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों ने बाबा रामदेव से हालिया विवादों को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि देश उनके बारे में और उनके योगदान के बारे में जानता है। उन्होंने ये भी कहा कि वो ओछे लोगों पर टिप्पणी करके विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

रामदेव का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले कुछ दिनों से उनके और बीजेपी के कुछ नेताओं के बीच जुबानी तकरार देखने को मिल रही है। हालांकि, रामदेव ने किसी का नाम लेकर जवाब देने के बजाय बेहद संक्षिप्त तरीके से अपनी बात रखी।

कंगना रनौत से भी हो चुका है विवाद

बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच भी हाल ही में बयानबाजी देखने को मिली थी। मामला कंगना के ‘Gen Z’ को लेकर दिए गए बयान से जुड़ा था। कंगना ने नई पीढ़ी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी, जिस पर रामदेव ने आपत्ति जताई थी।

बताया गया कि रामदेव ने इस दौरान कंगना की निजी जिंदगी को लेकर भी टिप्पणी की थी। कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए इसका जवाब देते हुए रामदेव से उनकी निजी जिंदगी पर बात नहीं करने की नसीहत दी थी।

विवाद बढ़ाने के मूड में नहीं हैं बाबा रामदेव

अब जब पत्रकारों ने दोनों मामलों पर बाबा रामदेव से दोबारा सवाल किया तो उन्होंने विवाद को आगे बढ़ाने से दूरी बनाने का संकेत दिया। उनका कहना था कि उनकी पहचान और योगदान के बारे में पूरा देश जानता है और वह ऐसे विवादों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, रामदेव का यह बयान अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है।

Updated on:
23 Aug 2026, 6:28 PM IST
Published on: